बहुजन समाज पार्टी ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा नागरिकों की जघन्य समस्याओं के निराकरण पर हुई विस्तार


सीहोर। सोमवार, 9 मार्च को बहुजन समाज पार्टी जिला सीहोर द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें सीहोर जिले में बढ़ रहे अपराध एवं जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मीडिया के माध्यम से प्रशासन एवं आमजन के संज्ञान में लाने हेतु एडवोकेट कमलेश कुमार (संघप्रिय), अनोखी लाल मालवीय जिला प्रभारी, नर्मदा प्रसाद सागर पूर्व जिला प्रभारी, नर्सिंग भारती जिला महासचिव, धनराज सिंह थरेले जिला कार्यकारिणी सदस्य, रामस्वरूप भारती नगर अध्यक्ष, राकेश मालवीय द्वारा अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई।

एडवोकेट कमलेश कुमार ने बताया कि सीहोर जिले के आष्टा विधानसभा के ग्राम धर्मपुरी में एक गंभीर घटना घटी है इसमें पारिवारिक विवाद के चलते सगे दो बहन भाई है की हत्या परिवार के ही ताऊ ने की है आपके माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि फरियादी सीहोर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक थाना सिद्धि गंज को पहले ही सूचना दे चुका था कि उसके परिवार पर जानलेवा हमला हो सकता है और यह पिछले छ: माह से चल रहा था और पुलिस की भली भांति जानती है, लेकिन पुलिस ने फरियादियों की बात को गंभीरता से नहीं लिया अगर समय रहते आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाती तो यह दिल दहला देने वाली इतनी गंभीर घटना नहीं होती, घटना में लापरवाही करने वाले थाना प्रभारी सहित जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ।

दिनांक 3.3.2026 को सीहोर नगर में नगर पालिका द्वारा बनाए गए डॉ बाबासाहेब आंबेडकर उपवन पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया जिससे बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को क्षति पहुंच कर उनका अपमान किया है एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा वैसे तो यह कार्य नगर पालिका को स्वयं संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए पर इसके लिए भी बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को थाना पहुंचकर एफ आई आर दर्ज करानी पड़ी, थान कोतवाली प्रभारी रविंद्र यादव ने आश्वासन दिया कि नगर पालिका द्वारा लगाए गए कमरे को हम निकलवा कर जांच करेंगे नगर पालिका द्वारा एक दिन बाद कैमरा निकाला गया और निकालने के 3 घंटे बाद पुलिस को कार्ड शोपा दिया गया। लगभग चार-पांच घंटे तक थाने में टालमटोल चलती रही हमसे कहा गया कि कार्ड नहीं खुल रहा है। कार्ड का पासवर्ड नहीं मिल रहा है उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा अज्ञात में एफआईआर करानी पड़ी अगले दिन कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव जी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कार्ड नहीं खुला वो करप्ट हो गया है पुलिस की कार्रवाई संदिग्ध है नगर पालिका द्वारा कार्ड ले जाकर कार्ड के साथ छेडख़ानी की गई है और साक्ष मिटाए गए आरोपी निश्चित ही नगर पालिका अध्यक्ष या सीहोर विधायक के परिचित हो सकते थे जिसके कारण कार्ड के साथ छेड़छाड़ की गई। आज छ: दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक नगर पालिका द्वारा बाबा साहब का टूटा हुआ खंडित चित्र वहां से नहीं हटाया गया है और ना ही बदल गया है ऐसा कर नगर पालिका भी बाबा साहब का अपमान कर रही है उक्त मामले को आपके माध्यम से प्रशासन और जनमानस तक हम पहुंचाना चाहते हैं।

जिलाध्यक्ष संजीव बोद्ध ने बताया कि सीहोर जिले में मध्य प्रदेश की जीवनदायनी कहीं जाने वाली नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है रात के समय बड़ी-बड़ी पोकलेन मशीन एवं पनडुब्बी द्वारा रेट का उत्खनन किया जाता है जिस कंपनी का ठेका हुआ है वह केवल सडक़ पर अपने बैरियर बनाकर रॉयल्टी काटने का काम कर रहे हैं। बाकी नर्मदा का आकार एवं खुदाई पर कोई प्रतिबंध नहीं है जिसकी मर्जी आ रही है जहां से भरकर रेत को बेचा जा रहा है इसमें माइनिंग विभाग से ही बात की गई पर उन्होंने कोई गंभीरता नहीं दिखाई उनके संरक्षण में यह कार्य चल रहा है आस्था का प्रतीक मां नर्मदा एवं मध्य प्रदेश की जीवनदाहिनी के साथ हो रहे अवेध उत्खनन को हम प्रशासन एवं जनमानस के संज्ञान में आपके माध्यम से लाना चाहते हैं।

सीहोर जिले में अवैध कॉलोनी का कारोबार बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है। जिला मुख्यालय के आसपास ही सैकड़ो कॉलोनी अवैध है जो क्षेत्रीय अधिकारियों के मिली भगत से चल रहा है अवैध कॉलोनी पर रोक लगी है इसके बावजूद भी सैकड़ो कालोनियां सीहोर के आसपास काटी गई और प्लाट बेचे जा रहे हैं यह मामला भी हम आपके माध्यम से जनमानस एवं प्रशासन के संज्ञान में लाना चाहते हैं ।

अनोखी लाल मालवीय ने बताया कि सीहोर जिले के कई गांव में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है कई गांव तो ऐसे ही जहां पांच छ: जगह शराब मिलती है जिससे आम जनता परेशान है पहले भी मीडिया एवं प्रशासन के संज्ञान में आया है की महिलाओं ने एकत्रित होकर भेरूदा में सीहोर में प्रशासन को ज्ञापन सोपा है लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

नर्सिंग भारती ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों की मनमानी जैसा की एक मामला इछावर का संज्ञान में आया है जहां पर एक छात्रा को परीक्षा नहीं देने दी शिक्षा विभाग इसको गंभीरता से ले और निजी शिक्षण संस्थानों पर लगाम लगाई।


Post a Comment

0 Comments