सीहोर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत एवं खेल विभाग द्वारा सीहोर के चर्च ग्राउंड पर एक दिवसीय जिला स्तरीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुदेश राय ने किया। जिला स्तरीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में. सभी जनपदों की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में भैरूंदा जनपद की टीम ने प्रथम, सीहोर की टीम ने दूसरा और आष्टा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी टीमों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी रूबिका देवान, सुरेंद्र मेवाड़ा उपस्थित थे। वहीं मैच रेफरी रोहित यादव, योगेश पवार, लक्ष्मीनारायण वैष्णव, प्रमोद सिंह उईके, अर्चना सिलोदिया, आनंद पसोटिया, रेखा कुशवाहा आदि शामिल थे।

0 Comments