“संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत इछावर में विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित शिविर में राजस्व मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वि‍तरित किए हितलाभ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार - राजस्व मंत्री श्री वर्मा


सीहोर, 25 मार्च, 2026 “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत इछावर में विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पीएम आवास योजना, पेंशन, नामांतरण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए।

 इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प से समाधान अभियान सुशासन, पारदर्शिता और जनहित में त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना है। 

 उन्होंने कहा कि आवास योजना, संबल योजना जैसी योजनाएं गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए मददगार साबित हो रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से न केवल आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि नागरिकों को खुद का पक्का मकान और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। शिविर में इछावर नगर परिषद अध्यक्ष श्री देवेंद्र वर्मा, श्री जगदीश पटेल, श्री शंकर जयसवाल, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ श्रीमती रूषाली पोरस, नगर पालिका सीएमओ श्री धर्मराज यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

अभियान के तहत इछावर में कुल 15543 आवेदन हुये प्राप्त

    जनपद सीईओ सुश्री रूषाली पोरस ने जानकारी दी कि अभियान के तहत 25 मार्च तक इछावर तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों से 13276 तथा नगरीय क्षेत्र से 2267 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार इछावर में कुल 15543 आवेदन प्राप्त हुये है।


 


 


 



Post a Comment

0 Comments