सीहोर। शिक्षा विभाग के नियमित अधिकारी कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन अप्रैैल माह में किया जावेगा। सीहोर जिला क्रिड़ा एवं कल्याण निरिक्षक अताउल्लाह खान द्वारा दी गई जानकारी अनुसार एथेलेटिक्स, वेटमिंटन एवं टेबल टेनिस खेल के लिये दो आयू समूह क्रमश: पचास वर्ष तक एवं पचास वर्ष से अधिक के पुरुष/महिला खिलाड़ी सहभागिता कर सकेगें। सीहोर में जिला स्तरीय क्रिकेट एथेलेटिक्स एवं टेबल टेनिस टीम का गठन दिनांक 29 से 30 मार्च तथा वेटमिंटन, बालीवॉल एवं कबड्डी की जिला स्तरीय टीम का गठन दिनांक 8 से 9 अप्रैल तक आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर में किया जावेगा। उल्लेखनीय है कि संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 3 अप्रैल तक सीहोर में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा और रायसेन की टीमें सहभागिता करेगीं। उपरोक्त खेल प्रतिोगिताओं में सम्मिलित होने वाले अधिकारी, कर्मचारी जिला सीहोर टीम के गठन में सहभागिता करना चाहते हैं तो वह अताउल्लाह खान के मोबाईल नम्बर 9826742425 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

0 Comments