आग बुझाने पानी पिलाने के लिए विधायक ने दिया फाइटर टैंकर


सीहोर। गर्मी के दिनों में क्षेत्र में होने वाली आगजनी की घटनाओं के रोकथाम और सार्वजनिक कार्यक्रमों में नागरिकों को पानी उपलब्ध कराने के लिए विधायक सुदेश राय ने ग्राम पंचायत हिनौती को फाइटर पानी का टैंकर प्रदान किया।

विधायक कार्यालय में ग्राम पंचायत के लिए फाइटर पानी का टैंकर प्राप्त करने पहुंचे सरपंच रघुनाथ सिंह दांगी और पंचो सहित ग्रामीणों ने विधायक सुदेश राय का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत कर ग्राम पंचायत को फाइटर टैंकर उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया।

इस शुभ अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर,सांसद आलोक शर्मा ग्रामीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ग्राम वासियों को सभी प्रकार की सुविधा भाजपा सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्राम पंचायत हिनौती के लिए फाइटर पानी टैंकर उपयोगी सिद्ध होगा। फसल के साथ घर मकान दुकानों में लगने वाली आग को बुझाने सहित ग्राम पंचायत क्षेत्र में होने वाले सामाजिक धार्मिक राजनीतिक कार्यक्रमों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी पीने का पानी उपलब्ध कराने में भी फाइटर पानी का टैंकर काम आएगा। टैंकर में पानी सप्लाई के लिए मोटर भी लगी हुई है जिससे कि किसी प्रकार की कोई भी परेशानी ग्राम पंचायत को नहीं होगी।


Post a Comment

0 Comments