सीहोर, 03 मार्च, 2026 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 09 मार्च को प्रात: 10 बजे सीहोर के चर्च ग्राउंड पर माय भारत सीहोर एवं खेल विभाग द्वारा भारत सरकार की 'अस्मिता' (ASMITA - Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) पहल के अंतर्गत खेल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से एथलेटिक्स (दौड़) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रतिस्पर्धी दौड़, मनोरंजक गतिविधियाँ, टग ऑफ वार (रस्साकशी) आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में 13 वर्ष अधिक की बालिकाएं एवं महिलाएं भाग ले सकती हैं।
इच्छुक महिला प्रतिभागी NSRS पोर्टल पर अपना पंजीयन कर सकती हैं जिसके लिए उन्हें इस पोर्टल पर अपना आधार प्रमाणित करना होगा। विजेताओं को पदक और सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
0 Comments