सीहोर, 30 मार्च, 2026 जिले में डीजल, पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण को रोकने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते 29 मार्च की रात को जावर पुलिस द्वारा इंदौर भोपाल रोड़ स्थित चद्दर का टपरा (शेड) एवं टीन की गोदाम में अवैध रूप से भंडारित 4825 लीटर डीजल जब्त किया गया। इस डीजल की कीमत लगभग 04 लाख रूपये है। इसके साथ ही अवैध भंडारण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण भी दर्ज किया गया है।
जिन व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है, उनमें शाजापुर जिले के जरखी निवासी दीपसिंह परिहार और आष्टा के मालीपुरा निवासी जुगल जायसवाल एवं यश जायसवाल शामिल हैं। जावर थाना प्रभारी एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई उप निरीक्षण संतोष विश्वकर्मा, प्रभारी आरक्षक जस्सुलाल सोलंकी, आरक्षक नरेन्द्र, मनोज, जितेन्द्र जमरे, सुरेन्द्र जमरा, अमित जमरे, कमलेश पंवार, सैनिक संतोष पोरवाल, राहुल परमार, संतोष, यशवंत, गोपाल और थाना जावर पुलिस द्वारा की गई।
.jpeg)
0 Comments