मेहंदीपुरा बालाजी की तर्ज पर बनाया जा रहा बस स्टैंड पर हनुमान मंदिर ग्रेनाइट पत्थरों से की जा रही मंदिर की बेजोड़ नक्काशी, निर्माणाधीन मंदिर 19 अपै्रल से सात दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ के लिए तैयार भव्य यज्ञशाला


सीहोर। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भगवान हनुमान हिंदू देवता जिन्हें संकट मोचन माना जाता इसी का रूप अब करोड़ों रुपए की लागत से शहर के बस स्टैंड पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर प्रसिद्ध होने जा रहा है। करीब पांच करोड़ से बनाए जाने वाले हनुमान मंदिर में 2026 में राजस्थान से लाखों रुपए से मंगाई गई जहां पर हनुमान जी के साथ ही भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और जानकी की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देश भर के प्रसिद्ध संतों का समागम होगा। सत्प दिवसीय 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ के लिए भव्य यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। इसमें करीब 84 से अधिक यजमानों के द्वारा पूर्ण विधि-विधान से यज्ञ संचालक पंडित दुर्गा प्रसाद कटारे बाबा के मार्गदर्शन में यज्ञाचार्य पंडित दीपक शास्त्री के द्वारा आहुतियां दी जाएगी। 19 अपै्रल को भव्य कलश यात्रा, पंचाग पूजन, मंडप प्रवेश, जलाधिवास, राम रक्षा स्त्रोत एवं हनुमान चालीसा पाठ तथा मानस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 20 अपै्रल को देव स्थापना, अग्रि स्थापना, हवन, अन्नाधिवास, एवं मानस सम्मेलन, 21 अपै्रल को देव पूजन, हवन, पुष्पाधिवास, लताधिवास, फलाधिवास के अलावा 22 अपै्रल को देव पूजन, हवन, मिष्ठानाधिवास, द्यृताधिवास, 23 अपै्रल को देव पूजन, हवन, महाभिषेक और भव्य शोभा यात्रा राम बारात, 24 अपै्रल को देव पूजन, हवन, प्राण-प्रतिष्ठा, महा आरती और 25 अपै्रल को हवन एवं पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इसको लेकर शहर सहित आस-पास के दानदाताओं ने सात दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव और ऐतिहासिक भंडारे के लिए सहयोग देना शुरू कर दिया है। समिति के संरक्षक श्री-श्री 108 पंडित दुर्गाप्रसाद कटारे, समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राठौर, मंदिर के पुजारी अनिल शास्त्री आदि ने यहां पर जारी यज्ञशाला के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सात दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रसिद्ध धर्म आचार्यों की उपस्थित में भव्य आयोजन को पूर्ण किया जाएगा। पंडित कटारे और मंदिर के पुजारी अनिल शास्त्री से 21 कुंडीय यज्ञ में यजमान के रूप में बैठने वाले संपर्क कर सकते है।

हिंदू समाज को मजबूत करना

उन्होंने कहा कि हमारे ब्रह्मलीन पिता श्री द्वारा करीब 232 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा चुका है और हमारे द्वारा भी अब तक 88 से अधिक मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी है और करीब 12 मंदिर निर्माणाधीन है। इन मंदिरों में शहर का हनुमान मंदिर करीब 60 वर्ष पूर्व ब्रह्मलीन सूरदास महाराज मनोहर दास द्वारा निर्मित किया गया था, जो दयनीय स्थिति में था, लेकिन अब राजस्थान से मंगवाए पत्थरों की नक्काशी से मंदिर अपने दिव्य स्वरूप में झलक रहा है। हमारा उद्देश्य हिंदू समाज को मजबूत करना है। इसके अलावा हिंदू जीवन दर्शन और आध्यात्म की रक्षा, संवर्दधन और प्रचार, विदेशों में रहने वाले हिंदूओं से तालमेल रखना, हिंदू और हिंदूत्व की रक्षा के लिए उन्हें संगठित करना है। धर्म उन लोगों की रक्षा करता है जो इसकी रक्षा करते है। इसलिए आप सभी सहयोग करे। अब तक पांच करोड़ रुपए क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने प्रदान किए है और आगे भी सहयोग मिलता रहेगा।

एक ही मंदिर में सप्तऋषियों के अलावा भगवान शंकर और रामदरबार रहेगा विराजमान

संत पंडित कटारे बाबा ने कहाकि मंदिर समिति के अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राठौर सहित क्षेत्रवासियों के द्वारा शहर के बस स्टैंड पर बनाए गए करोड़ों के भव्य मंदिर में सप्तऋषियों के अलावा भगवान शंकर, राम दरबार, चार बंदर जो हनुमान जी के स्वरूप में यहां पर विराजमान किए जाऐंगे। आगामी 19 अपै्रल को सात दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा का दिव्य अनुष्ठान किया जाएगा। इसके पश्चात पूर्ण आहुतियां के बाद ऐतिहासिक भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments