धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए 16 जोड़ों ने दी आहुति श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की हुई शुरुआत, दूसरे दिन प्रतिमाओं का किया जलाधिवास


सीहोर। सुदामा नगर स्थित श्री बिल्वेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा के साथ ही पांच दिवसीय श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। बिल्वेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा दूसरे दिन सोमवार को मंडप देवता आह्वान, मंडलों का पूजन, अग्नि स्थापना, प्रतिमाओं का जलाधिवास, अन्नाधिवास किया गया। इस दौरान यज्ञाचार्य पंडित आकाश मिश्रा और पंडित अमित तिवारी के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ 16 जोड़ां के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। समिति सदस्यों ने बताया कि 31 मार्च को यज्ञकर्म, नवनिर्मित मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का घृत अधिवास, पत्र अधिवास, द्रव्य अधिवास होगा। एक अप्रैल को यज्ञकर्म और फलाधिवास, शैय्या अधिवास होगा। दो अप्रैल को यज्ञकर्म के बाद श्रीराम भव्य अभिषेक और न्यास, नगर भ्रमण, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद महाआरती और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम कें शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments