डी बी सी पी एल द्वारा संचालित दानिश कुंज स्थित जी डी ए (GDA) स्किल सेंटर में आज का दिन महज एक आयोजन नहीं, बल्कि कई सपनों के सच होने का साक्षी बना। देवास भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड (वर्टिस) ने अपनी सी एस आर (CSR) पहल के तहत पीपल ट्री फाउंडेशन के सहयोग से महिला दिवस का उत्सव मनाया। इस दौरान न केवल प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट दिए गए, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जॉब ऑफर लेटर भी सौंपे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल ट्रैफिक थाना प्रभारी राम कुमार टेकाम, सूबेदार रवि परिहार की गरिमामयी उपस्थिति रही। पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को भविष्य में निडर होकर आगे बढ़ने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित (Mobilize) किया। डी बी सी पी एल के प्रोजेक्ट हेड श्री अजय मिश्रा एवं सी एस आर - ए जी एम श्री प्रियेश राठौड़ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जब महिलाओं ने अपने 'सेल्फ एक्सपीरियंस' साझा किए, तो माहौल भावुक हो गया। कई प्रशिक्षुओं ने बताया कि कैसे इस स्किल सेंटर ने उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई है।कार्यक्रम की सफलता में पीपल ट्री फाउंडेशन की ओर से देवेंद्र शर्मा (स्टेट हेड),हिमांशु पटेल (सेंटर मैनेजर),अरुण वर्मा (प्लेसमेंट ऑफिसर,कल्पना भारतीय (काउंसलर), महक बोरालिया (ट्रेनर) और अभय पटेल (एम आई एस कोऑर्डिनेटर) सहित डी बी सी पी एल की सी एस आर टीम का विशेष योगदान रहा। "जब एक महिला के हाथ में हुनर और नियुक्ति पत्र होता है, तो वह केवल एक नौकरी नहीं पाती, बल्कि पूरे परिवार का स्वाभिमान जगाती है।" कुछ इसी प्रकार के भावना के साथ डी बी सी पी एल - सी एस आर मैनेजर ने अपना उद्बोधन देते हुए उपस्थित मेहमानों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments