सीहोर। रविवार को प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज द्वारा कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशाजिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने श्री चौहान से एनबीडीए के अंतर्गत नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना को सीहोर जल्द लाने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने कहाकि नगर पालिका के द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक पेयजल टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण होने जा रहा है। इसके अलावा पीएम आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के आवास आदि निर्माण की बात भी रखी।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा पूर्व सीएम से नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना पर तेजी से कार्य करने पर चर्चा की गई। इस दौरान नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि हजारों करोड़ों की इस योजना से हर वार्ड के लोगों को नर्मदा का जल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के द्वारा आधा दर्जन से अधिक पानी की टंकियां का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। नर्मदा का पानी भगवानपुरा डेम से इन पानी की टंकियों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को वितरण किया जाएगा। जिससे पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
नपाध्यक्ष श्री राठौर के नेतृत्व में करीब 32 करोड़ की अमृत योजना 2.0 से शहरवासियों को आगामी दिनों में नियमित रूप से पेयजल की सप्लाई हो सकेगी। अध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा 16 लाख लीटर क्षमता वाली पेयजल टंकी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है। इसके अलावा आधा दर्जन टंकियों का निर्माण के साथ जर्जर पाइप लाइन से भी मुक्ति का क्रम जारी है। शहर में पेयजल समस्या के निवारण को लेकर अमृत योजना मिशन 2.0 का भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नई पाइप लाइन बिछाने के बाद 25 साल तक शहर की पानी की जरूरत को आसानी से पूरा किया जा सकेगा और जर्जर पाइप लाइन से मुक्ति मिलेगी।

0 Comments