सीहोर। केंद्रीय कृषि एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान सीहोर में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं उनके मित्र मंडल ने उनकी भव्य अगवानी की। श्री अरोरा ने केंद्रीय मंत्री को फूलमाला पहनाई। इस दौरान विभिन्न विषयों को लेकर दोनों के मध्य चर्चाएं भी हुई। भाजपा नेता श्री अरोरा ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री एवं हमारे जनप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान सीहोर पहुंचे थे। इस दौरान उनसे मुलाकात की तो वहीं विभिन्न विषयों पर उनसे मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा से मिलता रहा है। सीहोर उनका गृह जिला भी है। सीहोर के विकास में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी है। अब वे लगातार सीहोर पहुंचकर विकास कार्यों की जमीनी स्थिति भी देख रहे हैं।

0 Comments