कर्जा लेने की जरूरत नहीं, अब बेटी बोझ नहीं,भाजपा सरकार विवाह से पहले और बाद के सभी खर्ज उठा रही-विधायक राय विधायक सुदेश राय ने वर वधुओं को श्रीमदभागवत गीता पुस्तक देकर दी शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह निकाह सम्मेलन का पीजी कॉलेज मैदान पर हुआ आयोजन -123 बेटियों ने अग्रि के सात फेरे लेकर विवाह किया स्वीकार -76 बेटियों ने कुरान की आयतो के साथ निकाह किया कुबूल


सीहोर। बुधवार को 123 बेटियां ने जहां वैदिक मंत्रों के साथ अग्रि के सात फेरे लेकर विवाह स्वीकार किया तो वहीं 76 बेटियों ने कुरान पाक की आयतो के साथ निकाह कुबूल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर ने सामुहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचकर वर वधुओं को आशिर्वाद दिया। विवाह और निकाह सम्मेलन पंडित महादेव शर्मा एवं शहर काजी युसूब अंसारी के द्वारा धार्मिक रितीरिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह निकाह योजना के तहत वर वधुओं को 49 हजार रूपये के चैक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में भोजन वितरण के उपरांत वर वधुओं को विदाई दी गई।


कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा निर्धन परिवारों की कन्याओं के लिए सामुहिक विवाह सम्मेलनों का शुभारंभ किया गया था इस योजना से लाखों कन्याओं के हाथ पीले हो चुके है योजना का लाभ सभी वर्ग की बेटियों को मिल रहा है अब किसी को भी बेटी के विवाह के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं है वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने पुत्र का विवाह भी मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह निकाह सम्मेलन में कर समाज को सर्वोत्सम संदेश दिया था। विवाह के बाद भी नवविवाहित वर वधुओं को भाजपा सरकार की अनेक योजनाओंं का लाभ मिलेगा।


नगर पालिका परिषद और सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह निकाह सम्मेलन का आयोजन पीजी कालेज मैदान पर किया गया। कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र राजपूत के द्वारा सम्मेलन स्थल पर हिंदू मुस्लिम वर वधूओ के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई। मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर का मंच पर स्वागत किया गया। विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर ने वर वधुओं को श्रीमदभागवत गीता पुस्तक देकर विवाह की बधाई शुभकामनाऐं दी। तत्पश्चता मुस्लिम पंडाल में पहुंचकर निकाह की मुबारकबाद भी दी गई। मंच पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री प्रीति सोनी नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता और कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र राजपूत,नगर पालिका सीएमओ सुधीर कु़मार,सामाजिक न्याय विभाग जिला अधिकारी महेश यादव एवं पार्षदों के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह निकाह सम्मेलन अंतर्गत शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि के चैक वर वधुओं को प्रदान किए गए।


नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री प्रीति सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं से समाज के गरीब तबके को होने वाले लाभों की जानकारी दी। अंत में कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया। सकुशल रूप से वधुओं की विदाई दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर वधुओं के परिजन और नगर पालिका परिषद और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। 


Post a Comment

0 Comments