पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित


सीहोर, 24 मार्च, 2026 जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जिले में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत एवं खेल विभाग द्वारा सीहोर के चर्च ग्राउंड पर एक दिवसीय जिला स्तरीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री सुदेश राय ने किया।

   जिला स्तरीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में सभी जनपदों की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में भैरूंदा जनपद की टीम ने प्रथम, सीहोर की टीम ने दूसरा और आष्टा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी टीमों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी श्रीमती रूबिका देवान, श्री सुरेंद्र मेवाड़ा सहित प्रतिभागी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments