सीहोर, 24 मार्च, 2026 जिले में संचालित किए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने और सीहोर जिले की 14 वर्ष की शत-प्रतिशत बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीहोर एसडीएम श्री तन्मय वर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीएम श्री वर्मा ने अब तक की एचपीवी टीकाकरण प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और सभी पात्र बालिकाओं और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और जनपद पंचायत सहित सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और 14 वर्ष आयु वर्ग की शत-प्रतिशत बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित करें।

0 Comments