जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित




सीहोर, 24 मार्च, 2026  जन अभियान परिषद द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला समन्वयक श्रीमती पारुल उपाध्याय ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 19 मार्च से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

     उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत तीन चरणों में जल शक्ति से नवभक्ति, जल स्रोत समागम, बावड़ी उत्सव के रूप में जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ब्लॉक समन्वयक श्री प्रदीप सेंगर ने जल स्रोतों की साफ-सफाई, संरक्षण, दीवार संरक्षण, वृक्ष पूजन, गहरीकरण, बावड़ी उत्सव आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उद्यानिकी विभाग की श्रीमती भारती पाटील द्वारा नर्सरी का अवलोकन कराया गया तथा पौधारोपण प्रक्रिया और बडिंग/ग्राफ्टिंग के बारे में जानकारी दी गई।

Post a Comment

0 Comments