सीहोर। माहेश्वरी समाज सीहोर द्वारा प्रति वर्ष की परंपरा अनुसार माहेश्वरी भवन में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें माहेश्वरी समाज की महिला मंडल द्वारा बहुत उत्साह से भाग लिया एवं सभी महिलाओं द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगा कर फूलों से होली खेल कर भागवत भूषण श्री हर्षित जी शास्त्री के भजनों का आनंद लिया गया ।
माहेश्वरी समाज के सभी समाज जनों द्वारा होली परंपरा का सादगी से निर्वहन कर एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ समाज जन अशोक सोडानी ,गिरधर कुइया, कमल झवर, अशोक बियानी, पुरुषोत्तम कुइया , सुनील मंत्री, किशोर सोडानी, पंकज झवर , राजेश बांगड़, सुशील मंत्री, सुरेश साबू , बल्लभ बियानी , विनोद मंत्री, रवि धूत ,पंकज साबू, शरद बाहेती,अंकित कासट, राकेश मोहता ,अभिषेक कासट, भारत मंत्री, अमोल सारडा, पंकज काबरा ,शैलेश राठी, विजय चडक,पंकज तोषनीवाल, नवीन सोनी, गोविंद झवर, योगेश राठी, सत्यनारायण हूरकट, प्रियांशु साबू एवं माहेश्वरी समाज की महिला मंडल एवं समाज जन उपस्थित रहे।

0 Comments