सांस्कृतिक मंच ने पग पूजन कर कन्याओं को दिए उपहार खिल उठेंगे नन्हीं देवियों के चेहरे


सीहोर। नगर की धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सक्रिय एवं अग्रणी संस्था सीहोर सांस्कृतिक मंच ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सामूहिक कन्या पग पूजन का आयोजन किया जिसमें

 251 कन्याओं का पग पूजन करने का लक्ष्य रखा गया था। सीहोर सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि इस सामूहिक कन्या पूजन का उद्देश्य समाज की नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति, आस्थाओं और परंपराओं से भावनात्मक रूप से जोडऩा है। साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति आदर-सम्मान की भावना जागृत करना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को बढ़ावा देना और ऊंच-नीच के भाव को समाप्त करना भी इसका लक्ष्य है। सीहोर सांस्कृतिक मंच द्वारा चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।

बुधवार को नगर के प्राचीन चौसट योगिनी मरीह माता मंदिर इंदिरा नगर पर कन्या पग पूजन- आयोजन का कार्यक्रम रखा रखा गया जिसमें सर्वप्रथम प्रदीप गौतम प्रेमलता राठौर, आशीष गुप्ता, आनन्द भैया गांधी, सीमा सक्सेना, नरेन्द्र गोस्वामी, सहित मंच के सदस्य एवं पदाधिकारी ने माँ चौसट योगिनी मरीह विधिवत पूजा-अर्चना की और माताजी को श्रृंगार और चुनरी भेंट की । सांस्कृतिक मंच द्वारा इस अवसर पर परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं के पैर धोकर उनका पूजन कर तिलक लगाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को संस्था की ओर से उपहार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सम्मान के साथ विदाई दी गई। उपहार पाकर नन्हीं देवियों के चेहरे खिल उठें

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी हरिशचन्द्र अग्रवाल, समाजसेवी विवेक रूठिया, विशेष अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन चौरसिया एवं पार्षद प्रदीप गौतम, समाजसेवी नरेन्द्र गोस्वामी उपस्थित रहे। सर्व प्रथम कार्यक्रम संयोजक आनन्द भैया गांधी एवं सुरेश राठौर ने अतिथियों का अंग वस्त्र उड़ाकर स्वागत किया। उपस्थित कन्याओं को मंगल तिलक पर प्रेमलता राठौर, सीमा सक्सेना, कृति श्रीवास्तव, जयश्री चौरसिया, सरोज राजपूत, नमिता दुबे, स्नेहलता राठौर ने किया।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरीश चन्द्र अग्रवाल वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है, क्योंकि कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। श्री मोहन चौरिसया ने कहा कि धर्मग्रंथों और शास्त्रों में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप बताया गया है, इसलिए नवरात्रि में उनका पूजन और भोजन कराना पुण्यदायी माना जाता है।  

सीहोर सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष आशीष गुप्ता जी ने बताया कि कन्या पूजन का संदेश समाज में बेटियों के सम्मान से भी जुड़ा है और यह परंपरा कन्याओं को देवी रूप मानकर आदर करने की सीख देती है। यह आयोजन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करने वाला रहा बल्कि कन्याओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा की भावना ने इस कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

आज के इस आयोजन की सभी ने सराहना की । इस अवसर पर प्रेमलता राठौर, सीमा सक्सेना, कृति श्रीवास्तव, जयश्री चौरसिया, सरोज राजपूत, नमिता दुबे, स्नेहलता राठौर, सुरेश राठौर आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन आशीष गुप्ता ने किया । आभार आनंद गांधी ने किया ।



Post a Comment

0 Comments