सीहोर। सफाई कर्मचारियों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले भारतीय सफाई मजदूर संघ सीहोर जिला अध्यक्ष रितेश चंदेल को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के उपरांत मंच पर सफाई मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रितेश चंदेल ने कहा कि सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर हमेशा सफाई कर्मचारियों का सहयोग करते हैं नगर पालिका में अब सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति भी हो रही है जिससे कर्मचारियों में खुशी बनी हुई है वेतन भी समय पर मिल रहा है और काम भी निश्चित कर दिए गए हैं।
कार्यक्रम में भारतीय सफाई मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष हीरा रानवे, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश टांक, सोनू डागर श्रवण कुमार वीरेंद्र धौलपुर अनूप चौधरी आदि ने मंच पर श्री चंदेल हो स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल भेंट किया गया और माला पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments