सीहोर। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज सभागार में 19 फरवरी गुरुवार दोपहर 12 बजे छत्रपति वीर शिवाजी जयंती के उपलक्ष में नेशनल मीडिया फाउंडेशन के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संत महंत कथा वाचक और वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया जाएगा।
नेशनल मीडिया फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र नागर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय एवं नेशनल मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश पटेल सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा छत्रपति वीर शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। संगीतिका महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के द्वारा छत्रपति वीर शिवाजी के शौर्य पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। वरिष्ठ जनों के द्वारा छत्रपति वीर शिवाजी महाराज के जीवन पर व्याख्यान दिया जाएगा।
नेशनल मीडिया फाउंडेशन के उपाध्यक्ष दिनेश नागर, जिला महामंत्री नरेश मेवाडा, संतोष गुणवान, रायसिंह मालवीय, प्रकाश मालवीय, गोवर्धन सोनी, पप्पू सेन आदि ने कार्यक्रम में नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

0 Comments