सीहोर, 16 फरवरी, 2026 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 फरवरी को सीहोर स्थित डॉ. अम्बेडकर शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्रातः 11 बजे से युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में रोजगार विभाग द्वारा स्थानीय, प्रदेश एवं अन्य राज्यों की कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जायेगा। रोजगार मेले में वर्धमान फेब्रिक्स, ट्रेइडेंट ग्रुप, आयशर कंपनी, एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस, स्वरर्ना फर्टीलाइजर, एसबीआई लाइफ, पुष्पक एग्रोटेक, एमआरएफ लिमिटेड सहित 19 कंपनियों द्वारा लगभग 1366 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा स्वरोजगार विभागों के स्वरोजगार प्राप्त हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा एवं नये प्रकरण तैयार किये जायेंगे। इसके साथ ही आईटीआई विभाग द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिये युवाओं को चयनित किया जायेगा। इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ 19 फरवरी को रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं।
0 Comments