सीहोर। कृषि पल्स मीट अमलाह जिला सीहोर के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जाते समय वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय को आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया गया। आज वीआईटी भोपाल के हेलीपैड पर पहुंचे। यह उनका विश्वविद्यालय परिसर में दूसरी बार आगमन हुआ, जो राज्य नेतृत्व और विश्वविद्यालय के बीच निरंतर सशक्त संबंधों को दर्शाता है।
इस मौके पर वीआईटी यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष शंकर विश्वनाथन द्वारा उनको पुष्पहारों से स्वागत किया गया, जो नेतृत्व, शासन और उच्च शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय को प्रतिबिंबित करता है।
इस अवसर पर जिले की प्रभारी श्रीमती कृष्णा गौर, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर, पूर्व विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर श्री के. बालागुरु, पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक शुक्ला, एस.डी.एम. नितिन टाले जी सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधिगण एवं वीआईटी युनिवर्सिटी के स्टाफ प्रोफेसर विद्यार्थी कुलपति पंजीयक सहित सीहोर जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

0 Comments