अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला बैठक सम्पन्न। जिला पालक ने जिले के साहित्यकारों से की राष्ट्र समर्पित आयोजनों पर चर्चा। राष्ट्र समर्पित जन जागृति की भावना प्रकट करने पर जोर दिया


सीहोर - स्थानी रैंबो प्ले स्कूल के सभागार में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला बैठक संपन्न हुई ।जिसमें जिले के साहित्यकारों ने भाग लिया ।अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला पालक मांडवी सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की कार्य योजना को जन-जन तक पहुंचाना पंच परिवर्तन के माध्यम से जन जागृति के कार्यक्रम करना और कला की किसी भी विद्या से जुड़ी प्रतिभा को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना। साथ ही हाल ही में रीवा में संपन्न हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए गए प्रस्तावों के अनुसार राष्ट्र समर्पित जन जागृति की भावना प्रकट करने पर जोर दिया। परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र जायसवाल सहित सभी साहित्यकारों ने जिला पालक मांडवी सिंह को प्रथम नगर आगमन पर शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर स्वागत किया ।इस अवसर पर रामनारायण राठौर, देवकरण पंवार,द्वारका बांसुरिया, हीरालाल जायसवाल अनाड़ी ,विनोद पंसारी, त्रिलोचन प्रसाद दुबे, गोविंद लोवानिया, जोरावर सिंह, राहुल ठाकुर, नन्नू लाल सगर,हीरालाल शर्मा, शिवनारायण सगर आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments