कायाकल्प योजनांतर्गत 29 लाख से डामरीकरण का निर्माण नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया सडक निर्माण कार्य का निरीक्षण


सीहोर। शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, हर वार्ड में बुनियादी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। वहीं गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, नगर पालिका की इंजीनियर प्राची गुप्ता सहित पार्षदों ने शहर के भोपाल नाके के पास पीजी कालेज से सेंट्रल स्कूल तक कायाकल्प योजनांतर्गत डामरीकरण सड़क का निरीक्षण किया और कार्य में गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के साथ पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, आशीष गहलोत, मांगीलाल मालवीय सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे। वहीं नपाध्यक्ष श्री राठौर ने वार्ड के लोगों से भेंट की। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर पालिका द्वारा शुरू की गई स्वच्छता प्रणाली के अमल में आने के बाद जहां लोगों को गंदगी से राहत मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर और सीएमओ सहित अन्य नियमित रूप से सुबह से ही शहर के निरीक्षण करते है। मोहल्ले में इस स्वच्छता वाहन के साथ भ्रमण कर सभी रहवासियों से आग्रह किया कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को डस्टबीन में एकत्रित कर कचरा वाहन में ही डाले। ताकि नालियां एवं सड़कों पर कचरा न फैले। वहीं उनके सुझाव पर मौके पर ही छोटी-मोटी समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। 


Post a Comment

0 Comments