भोपाल नाके का नाम राजा भोज चौराहा किया जाएगा-नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर शहर में राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण, समाजजन बोले- आने वाली पीढ़ी इतिहास से जुड़ेगी



सीहोर। शहर के भोपाल नाके पर नगर पालिका और परमार समाज के संयुक्त तत्वाधान में रविवार भव्य कार्यक्रम के साथ आस्था और उत्साह के साथ परमार समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में परमार समाज के अलावा क्षेत्रवासी शामिल थे। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक परमार समाज की ओर से संबोधित करते हुए विजेन्द्र परमार ने कहाकि हमारे शहर के नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने समाज और क्षेत्र को सौगात दी है।

नगर पालिका और परमार समाज के संयुक्त सहयोग से बनी राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह प्रतिमा करीब 8 फीट ऊंची है। समाजजनों ने बताया कि लंबे समय से राजा भोज की प्रतिमा लगाने की मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे शहर ही नहीं आस-पास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान परमार समाज के प्रांतीय अध्यक्ष सूरज सिंह परमार, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाडा, शुजालपुर नगर पालिका अध्यक्ष बबीता परमार, जनपद सरिता परमार, सन्नी महाजन, वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद श्रीमती हेमलता विजेन्द्र परमार आदि के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और परमार समाज के लोग उपस्थित थे।  

 राजा भोज परमार वंश के एक अत्यंत प्रतापी, न्यायप्रिय और कला-प्रेमी शासक थे, जो केवल मालवा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत की आस्था और लोक संस्कृति में एक लोक-नायक के रूप में रचे-बसे हैं। यह बात नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कही। राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण किया। समाज के लोगों ने राजा भोज के अच्छे शासन, शिक्षा प्रेम और समाज सेवा के कार्यों के बारे में बताया।

जगदीश मंदिर पर सामुदायिक भवन निर्माण की मांग

इस मौके पर मंच पर कार्यक्रम के संयोजक विजेन्द्र परमार, विमल परमार आदि ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने भोपाल नाके का नाम राज भोज चौराहे के अलावा छावनी में प्राचीन जगदीश मंदिर में भव्य सामुदायिक भवन निर्माण करने की मांग की। भोपाल नाका चौराहे पर स्थापित की जा रही राजा भोज की प्रतिमा प्रदेश के गौरव और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक मानी जा रही है। आयोजकों का कहना है कि राजा भोज ने अपने शासनकाल में शिक्षा, संस्कृति, जल प्रबंधन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए थे। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों की प्रेरणा देती रहेगी। प्रतिमा स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने पर परमार समाज द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के प्रति आभार भी व्यक्त किया, कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंच, स्वागत द्वार, सजावट और सुरक्षा व्यवस्था की विशेष तैयारियां की गई थी, अनावरण समारोह के पश्चात मुरली स्थित राजा भोज मैरिज गार्डन में समाजजन एवं आमंत्रित अतिथियों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया।



Post a Comment

0 Comments