कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम ने जब्त किया 03 जेसीबी मशीन सहित एक लोडर

 


सीहोर, 21 फरवरी 2026     कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधनी एवं रेहटी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डेमावर में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा अवैध रेत उत्खनन में संलग्न 03 जेसीबी मशीन और 01 लोडर जब्त कर रेहटी थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। जिला खनिज अधिकारी श्री धर्मेंद चौहान बताया कि जब्त किए गए वाहनों पर खनिज नियमों एवं प्रावधानों के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments