सीहोर। इंदौर-भोपाल मार्ग पर स्थित चौपाल सागर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी। आयोजित हो रहे चौपाल महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को किसान गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी शर्मा मैडम, आईटीसी रिटेल हेड शतांशु कुमार, एरिया मेनेजर अनुराग वोहरा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. नागेंद्र मिश्रा, इंचार्ज राजीव बिसेन, प्रभारी राजमोहन पंथी, इमरान खान उपाधित रहे। डीएसपी शर्मा ने महिलाओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी। किसान संगोष्ठी के दौरान डॉ नागेंद्र मिश्रा ने किसानों को अश्वगंधा सहित अन्य ऑर्गेनिक खेती की जानकारी दी। इस अवसर पर महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम में सत्य साई कॉलेज सहित विभिन्न कंपनियों भाग ले रही है। कार्यक्रम का समापन रविवार को किया जाएगा। इस दौरान रजनीश वर्मा, विजय भावसार, संकेत दुबे, जयप्रकाश जावड़ेकर, राजेश सोनी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


0 Comments