सीहोर, 24 फरवरी, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले के शून्य से 18 वर्ष की आयु वाले सभी बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित पहचान के लिए सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों में स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा। इन शिविरों में जिला मेडिकल बोर्ड एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विशेषज्ञों द्वारा सभी संभावित दिव्यांग बच्चों की पहचान, स्क्रीनिंग एवं प्रमाणन सुनिश्चित किया जा रहा है और चिन्हांकित दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आष्टा जनपद पंचायत सभाकक्ष में स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विशेषज्ञों द्वारा संभावित दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग की गई और चिन्हांकन किया गया। शिविर में कुल 67 दिव्यांग बच्चों ने पंजीयन कराया।
इन स्थानों पर दिनांकवार लग रहे हैं शिविर
कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा जारी निर्देशानुसार 24 फरवरी को आष्टा जनपद पंचायत सभाकक्ष के बाद अब 26 फरवरी को भैरूंदा जनपद पंचायत सभाकक्ष में, 27 फरवरी को रेहटी नगर परिषद में, 10 मार्च को बुधनी जनपद पंचायत सभाकक्ष में और 12 फरवरी को शाहगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रात: 10 बजे से शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के लिए संबंधित नगर पालिका सीएमओ और जनपद सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
.jpeg)
0 Comments