श्यामेश्वर धाम सीहोर, खाटू श्याम मंदिर में भव्य भजन संध्या एवं श्याम की होली – “फाग महोत्सव”का होगा आयोजन 27 फ़रवरी को शाम 5 बजे से रंग-गुलाल व फूलों की होली, इत्र वर्षा का मिलेगा अद्भुत आनंद


सीहोर । दिनांक 27 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को शाम 05 बजे से सेकडाखेड़ी बाईपास स्थित श्यामेश्वर धाम सीहोर, खाटू श्याम मंदिर में भव्य भजन संध्या के संग श्याम की होली – फाग महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है जानकारी देते हुए मंदिर संस्थापक ऋषि सोलंकी ने बताया कि

एक ऐसा आध्यात्मिक उत्सव जहाँ श्याम नाम की गूंज, भजनों की रसधार और रंग-गुलाल व फूलों की होली का अद्भुत आनंद मिलेगा विशेष आकर्षण में इत्र वर्षा, गुलाल और फूलों की होली होगी । इस आध्यात्मिक कार्यक्रम के आयोजक है खाटू श्याम मंदिर के संस्थापक ऋषि सोलंकी जिन्होंने सिद्धपुर की पावन धारा पर घर घर तक श्याम नाम की भक्ति पहुंचाई है इस पावन अवसर पर हमारे बीच उपस्थित रहेंगे

मंदिर प्रमुख संरक्षक विवेक राठौर ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर,

मंदिर समिति अध्यक्ष जगदीश सोलंकी ,

मंदिर मुख्य संरक्षक मांगीलाल सोलंकी ,

मंदिर सह सचिव मनीष सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे । मंदिर प्रमुख संरक्षक विवेक राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 फरवरी से 5 मार्च तक सीहोर नरेश के दरबार में फाग उत्सव मेला भी आयोजित किया जा रहा है । मैं आप सभी सनातन प्रेमियों से आग्रह करता हूँ कि श्याम नाम के झूलो में आप आपने बच्चो और इष्ट मित्रो के साथ आकर आनंद लेकर धर्म लाभ अर्जित करें और इस दिव्य आयोजन को भव्य बनाये ।


Post a Comment

0 Comments