सीहोर। शहर के स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए अब तक अरबों के कार्य नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किए है, नगर पालिका के विकास कार्यों में सहयोग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यह शहर की प्रगति और बेहतर जीवन स्तर के लिए आवश्यक है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा का एक ही मंत्र है सबका साथ-सबका विकास इस मूल मंत्र को सार्थक कर रहे नपाध्यक्ष श्री राठौर। उक्त विचार सोमवार को शहर के मंडी क्षेत्र में सवा करोड़ के विकास कार्य का भूमि पूजन के दौरान सांसद आलोक शर्मा ने कहे।
भूमि पूजन का आयोजन सोमवार की शाम को आयोजित किया गया था। इस मौके पर सांसद श्री शर्मा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला प्रभारी विकास विरानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, दिलीप राठौर, मुकेश मेवाड़ा, प्रदीप गौतम, कमलेश राठौर के अलावा बड़ी संख्या में अन्य पार्षदगण और क्षेत्रवासी शामिल थे।
सासंद श्री शर्मा ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर आधारित है, जिसका लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक समावेशी विकास को पहुंचाना है। इस मंत्र को जमीनी स्तर पर उतारने में नगर पालिकाएं और स्थानीय निकाय एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सीधे नागरिकों तक पहुंचाने में सहयोग करते हैं। हमारे छोटे भाई ने अब तक अरबों रुपए के शहर में विकास किए है। इस विकास के साथ शहर को सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

0 Comments