ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल जलाया तीन कलंकित मंत्रियों का पुतला


 आज सीहोर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती की उपस्थिति में शहर अध्यक्ष घनश्याम यादव के नेतृत्व में आज शहर के कोतवाली चौराहे पर प्रदेश सरकार के तीन कलंकित मंत्रियों का पुतला दहन कर उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और प्रदेश सरकार से इन तीनों मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की गई ज्ञात रहे कैलाश विजयवर्गी जिनकी विधानसभा के भागीरथपुरा में दूषित जल से हुई निर्दोष लोगों के जिम्मेदार हैं एवं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार जी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी इसी तरह प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की महिला अधिकारी के अधिकारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी जबकि मध्य प्रदेश के कफ सिरप से हुई मौतों के जिम्मेदार राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के भी स्थिति की मांग की गई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती जी ने उपस्थित पत्रकारों से कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार और उसके मंत्री बेलगाम हो गए उन्हें जनता के सम्मान का ध्यान है ना मध्य प्रदेश में हो रही मृत्यु का ध्यान है उन्होंने नैतिकता खो दी है प्रदेश के मंत्री राजेंद्र शुक्ला जो सिरप कांड के दोषी है कैलाश विजयवर्गी जो रोज बदतमीजी कर रहे हैं उनकी भाषा अशोभनीय है कभी घंटा शब्द इस्तेमाल करते हैं जो नगरी प्रशासन मंत्री है और इंदौर के भागीरथपुरा कांड के दोषी है विजय शाह जिन्होंने बहन बेटियों का अपमान किया है कितनी लिस्ट बनाई कितने लोगों के बारे में बताएं करण सिंह वर्मा लाडली बहनों के अपमान करते हैं मंत्री विश्वास सारण के संरक्षण में गौ हत्याएं भोपाल में की जा रही है यह सब मध्य प्रदेश सरकार की नाक के नीचे हो रहा है इनका डकौसला है हिंदुत्व और गौ रक्षा यह लोग चंदा लेना जानते हैं और मध्य प्रदेश की सरकार पूरी तरह फेल हो गई है मोहन यादव सहित इन सबके इस्तीफे की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया |इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर , सीताराम भारती, सुनील दुबे, ओम बाबा राठौर, रमेश गुप्ता, रामायण प्रसाद शुक्ला, नरेंद्र खगराले, मुकेश ठाकुर, मुकेश गड़ोदिया,भगत सिंह तोमर ,कमलेश चांडक प्रेम नारायण परमार, अनुभव सेन नंदलाल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे 


Post a Comment

0 Comments