संकल्प से समाधान अभियान के तहत ग्राम नीलकंठ में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित


सीहोर, 20 फरवरी 2026    कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जनसमस्याओं और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में “संकल्प से समाधान” अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान सुशासन, पारदर्शिता और जनहित में त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना है। इसी क्रम में अभियान के तहत भैरूंदा जनपद की नीलकंठ ग्राम पंचायत में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि “संकल्प से समाधान” अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चार चरणों में संचालित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments