सीहोर, 20 फरवरी 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले के शून्य से 18 वर्ष की आयु वाले सभी बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित पहचान के लिए सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों में स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक संभावित दिव्यांग बच्चे की पहचान, स्क्रीनिंग एवं प्रमाणन सुनिश्चित किया जाएगा और चिन्हांकित दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
इन स्थानों पर लगेंगे शिविर
कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा जारी निर्देशानुसार 23 फरवरी को इछावर जनपद पंचायत सभाकक्ष में, 24 फरवरी को आष्टा जनपद पंचायत सभाकक्ष में, 26 फरवरी को भैरूंदा जनपद पंचायत सभाकक्ष में, 27 फरवरी को रेहटी नगर परिषद में, 10 मार्च को बुधनी जनपद पंचायत सभाकक्ष में और 12 फरवरी को शाहगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रात: 10 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविरों के लिए संबंधित नगर पालिका सीएमओ और जनपद सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
0 Comments