सीहोर। मंगलवार को श्यामपुर क्षेत्र में संत रविदास जंयति बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बस स्टैण्ड स्थित संत रविदास मंदिर पर बडी संख्या में अहिरवार समाज के लोग एकत्रित हुए। इस मौके पर पुरानी बस्ती से प्रांरभ होकर चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए रविदास मंदिर तक निकाला गया। कार्यक्रम में सीहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बडी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम जनक्रांति जयभीम उत्थान संघ के तत्वाधान में आयोजित किया गया। मंच संचालन प्रदीप सरकार ने किया। रविदास मंदिर के संस्थापक सदस्य मंशाराम अहिरवार ने कहा कि समाज में बदलाव की आवश्यकता है, लोगों को कुरीतियां को छोडना होगा और महापुरुषों के संदेशों को अपनाने की जरूरत है। समाज में व्यापक स्तर पर नशामुक्ति अभियान चलाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में नर्बदाप्रसाद अहिरवार, विष्णु प्रसाद अहिरवार, अहिरवार समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश अहिरवार, विनोद बडोदिया, प्रदीप सरकार, भोलाराम अहिरवार, रोहित अहिरवार, रविशंकर, मुकेश, आनंद, विक्की, रामबाबू, लक्ष्मण अहिरवार, मुकेश, आनंद, विश्राम सिंह सहित बडी संख्या में लोग शामिल हुए।

0 Comments