युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा नगर मंडल ने गर्म जोशी के साथ किया भव्य स्वागत


सीहोर । मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल सीहोर द्वारा गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया साथ ही नगर मंडल के द्वारा श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी में केंद्र शासन द्वारा प्रदर्शित बजट के ऊपर एक युवा संवाद का आयोजन किया गया जिसमें अधिक संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस युवा संवाद में अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन, भाजपा सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप सम्राट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार रहे। स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील राय,

समीर सेन ,विशाल पाटीदार ,राहुल राठौर ,तुसार सोनी ,विशाल परमार ,योगेश कुशवहा ,देव राय सहित हजारों युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


Post a Comment

0 Comments