सीहोर। स्कूल बैग के साथ बिस्कुट और केक मिठाई चॉकलेट मिलने पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरे खिल उठे। शासकीय अंबेडकर प्राथमिक शाला पहुंचकर सोमवार को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस ऑफ़ चंद्रशेखर आजाद कॉलेज के स्टूडेंट आदर्श विश्वकर्मा ने अपना जन्म दिवस सादगी और सेवा के साथ मनाया। उन्होंने सर्वप्रथम अपनी दादी कुसुम विश्वकर्मा के चरण स्पर्श किए। भगवान श्री गणेश चिंतामन मंदिर पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना की और गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विद्यार्थी आदर्श विश्वकर्मा ने किसी भी प्रकार के व्यर्थ शोरगुल खर्च के अपने मित्रों के साथ रविंद्र संस्कृतिक भवन टाउन हॉल परिसर पहुंचकर पौधारोपण भी किया।उल्लेखनीय है कि आदर्श वरिष्ठ पत्रकार पवन माया विश्वकर्मा के पुत्र हैं। आदर्श की बड़ी बहन मीनाक्षी विश्वकर्मा भी उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। आदर्श प्रतिवर्ष अपना जन्म दिवस इसी प्रकार सेवा भाव और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाते हैं।
स्कूल बैग वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम में अंबेडकर प्राथमिक शाला के प्राचार्य अनिल उपाध्याय, दिनेश मालवीय, कुलदीप सिंह, देवेंद्र विश्वकर्मा, कृर्तव्य खरे,हर्षित ओझा, लोकेश विश्वकर्मा, वंश पवार, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 Comments