सीहोर- वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी कोठरी का राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम बोरखेड़ा में आयोजित किया जा रहा है जिसमें शिविर के पांचवे दिन
स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास के संदेश दिए। इसके बाद पूरे गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां स्वयंसेवकों ने गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की साफ की । इस अभियान ने स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बड़ाई।
"स्वच्छता केवल आदत नहीं, एक जिम्मेदारी है" , का संदेश देते हुए घर घर स्वच्छता और स्वच्छ जीवन शैली अपनाने की अपील की। सहायकालीन तक गांव में स्वच्छता की उमंग देखी जा सकती थी , जो स्वयंसेवकों की मेहनत का परिणाम था।
साथ ही बौद्धिक सत्र में
वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्प्यूटिंग साइंस एंड इंजिनियरिंग (स्कोप) डीन डॉ. पुष्पिंदर सिंह पथेजा ने साइबर सुरक्षा की महत्व और डेटा को अनधिकृत पहुंच, नुकसान या साइबर हमलों से बचाने के विषय पर स्वयंसेवकों को जागरूक किया।
तत्पश्चात राष्ट्रीय एकीकरण शिविरार्थि श्री ऋषभ काबरा व राज्य स्तरीय शिविरार्थी सुश्री खुशी देसाई ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के बारे और उससे जुड़ी सारी गतिविधियों से अवदात करवाया। एवं श्री आयुष करकरे ने अपने पेशे के अनुभव से स्वयंसेवकों का मार्ग दर्शन किया।
तथा सोशल मीडिया जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक किया गया।
नाटक में मोबाइल के सही प्रयोग, नुकसानदेय प्रयोग, बच्चे, बूढ़े सभी पर उसके असर के ऊपर बताया गया।
दिन के अंतिमशाय में भारत के विभान राज्यों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति की गयी।
कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. विनोद भट्ट, डॉ. देवव्रत गुप्ता, डॉ. गीतांजली गिरि एवं सुश्री दीप्ति भोजवानी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

0 Comments