सीहोर। भोपाल स्थित आकाश गार्डन में सीहोर के वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश यादव के सुपुत्र सौरभ यादव के शादी समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष श्री राय ने नव-दंपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और परिजनों से आत्मीय भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

0 Comments