सीहोर। भाजपा के मंत्री विजय शाह के बाद अब रामस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी लाड़ली बहनों को खुलेआम धमकी दी है। गुरुवार को सीहोर के इछावर विधानसभा क्षेत्र के धामंदा में मंत्री श्री वर्मा ने सीईओ को निर्देश दिया कि सभी लाड़ली बहनों को हमारे कार्यक्रम में बुलाया जाय और जो नही आयें तो योजना की सूचही से उनका नाम काट दिया जाये वाली धमकी पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अराजक सरकार के अहंकारी नेता ऐसे पेश आ रहे हैं, जैसे योजनाओं का पैसा सरकारी नहीं, उनकी निजी संपत्ति हो। लाड़ली बहना योजना किसी नेता की मेहरबानी नहीं, बहनों का अधिकार है। लाड़ली बहनों को मंत्री जी और भाजपा ने अपना गुलाम समझ लिया है। क्या ऐसे बयान देकर करण सिंह वर्मा स्वयं को कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह की श्रेणी में लाना चाहते हैं।
मध्य प्रदेश शासन के मंत्री लोग सत्ता के घमंड में लाड़ली बहनों पर विवादित बयान देकर उनका अपमान कर रहे हैं, पहले विजय शाह के लाड़ली बहनों पर विवादित बयान देने के बाद प्रदेश के एक और मंत्री करण सिंह वर्मा के द्वारा लाड़ली बहनों को जो कार्यक्रम में नहीं आ रही हैं उनका नाम काटने की धमकी तो ऐसे दे रहे हैं जैसे यह लोग उनको अपनी जेब से पैसा दे रहे हों। बहन बेटियों का यह अपमान कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी। नागरिकगणों एवं बहनों के हक अधिकार की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के साथ हैं।

0 Comments