सामाजिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सलोनी मेवाड़ा ने जीती इलेक्ट्रिक बाइक


सीहोर। सामाजिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 20 गांव के 6 सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रथम पुरस्कार के रूप में सलोनी मेवाड़ा को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की गई। इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार कविता मेवाड़ा, तृतीय पुरस्कार नीतू मेवाड़ा,चतुर्थ पुरस्कार मानवी मेवाड़ा,पंचम पुरस्कार भूपेंद्र मेवाड़ा को प्रदान किया गया अन्य चार ट्रॉफी भी दी गई। गुरुकुल पब्लिक स्कूल खामलिया प्राथमिक स्कूल द्वारा सामाजिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालक चाँद सिंह मेवाड़ा प्राचार्य सीताराम मेवाड़ा ने अभिभावक भगवत सिंह,बने सिंह,सतीश मेवाडा,गेंदालाल को साफा बांधकर फूल मालाऐं सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चें उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments