सीहोर, 09 फरवरी, 2026 सीहोर के आयुष विंग एवं स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर पर पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्था द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अर्थ (बवासीर), भगन्दर (फिस्टुला), परिकर्तिका (फिशर एवं अन्य गुदगत रोगों के 124 रोगियों का अनुभवी एवं विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर क्षार सूत्र पद्धति से निःशुल्क उपचार किया गया। इसके साथ ही औषधियां भी प्रदान की गईं। शिविर में डॉ आदित्य नेमा, डॉक्टर सुरेश ठाकुर, डॉक्टर रवीन्द्र पाटिल, डॉक्टर नीलिमा सिंह, डॉक्टर विवेक सिंह भदौरिया, डॉक्टर उमेश नागर, श्री नीरज कुशवाहा, श्री मधुरेश कुमार पनिका एवं श्रीमती कमलेश शाक्य उपस्थित थे।
0 Comments