नजदीक की नजर स्क्रीनिंग के लिए परियोजना के संबंध में बैठक आयोजित


सीहोर, 10 फरवरी, 2026 सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया द्वारा विलियम जे. क्लिंटन फाउंडेशन के सदस्यों के साथ प्रेस्बायोपिया नजदीक की नजर के लिए स्क्रीनिंग परियोजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में प्रेस्बायोपिया नजदीक की नजर के लिए आरोग्य आयुष्मान केंद्र स्तर पर स्क्रीनिंग तथा चश्मों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना तथा परियोजना के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी देना था।

    सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत जिले के भैरुंदा तथा इछावर विकासखण्ड में 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की नजदीक की नजर की स्क्रीनिंग कर पॉजिटिव हितग्राहियो को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया जाएगा। बैठक में एसोसिएट डायरेक्टर श्री नितिन कोठारी, सुश्री देशना जैन, श्री कार्तिकेय सिंह, श्री शैलेन्द्र पाठक एवं सिविल सर्जन डॉ. उमेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments