आर्य समाज मंदिर गंज सीहोर में महार्षि दयानन्द सरस्वतीजी का जन्मदिन एवं बोद्ध दिवस मनाया गया


सीहोर। आर्य समाज मंदिर गंज सीहोर में महार्षि दयानन्द सरस्व्ती जी का 202 वाँ जन्म दिन एवं बोद्ध दिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर गंज सीहोर से प्रात: 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें महार्षि दयानन्द सरस्ती जी के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित भजन गान रमेश चन्द राठौर, नरेन्द्र राठौर, संदीप आर्य आदि द्वारा प्रस्तुत किये गये। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होती हूई पुन: आर्य समाज मंदिर गंज सीहोर पहुंचकर सम्पन्न हुई। तत्पश्चात प्रात: 8 बजे से विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें आर्य समाज के अनेक लोगों ने भाग लिया। जिनमें प्रमुख रूप से प्रधान नरेश चन्द्र राठौर, मंत्री आर्य रितेश राठौर, उप प्रधान तरूण जगवानी, कोषाध्यक्ष राजकुमार राठौर, उपमंत्री सम्मी राठौर, सूर्यकांत आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर, आर्य वीरदल अधिष्ठाता रमेश कुमार राठौर, आर्यवीरदल के जिला संचालक संदीप आर्य एवं वरिष्ठ सदस्य रामदयाल राठौर, रमेश चन्द्र राठौर, रामदीन राठौर, राजेन्द्र राठौर, नरेन्द्र राठौर, प्रदीप राठौर, सुरेन्द्र राठौर, कमलेश राठौर, देवकरण परमार, माखन सिंह परमार, संतोष सिंह पत्रकार, बलवंत कौशल, अनूप कौशल, हेमराज प्रजापति, अशोक राठौर, विकास राठौर, वैभव राठौर, हरीश राठौर, राकेश राठौर, अरूण राठौर, श्याम विश्वकर्मा एवं महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीना राठौर, श्रीमती मिथलेश राठौर, श्रीमती ममता राठौर आदि अनेक महिला एवं पुरुष सम्मिलित हुए। विशेष यज्ञ आर्य समाज के पुरोहित धर्मेन्द्र शास्त्री द्वारा सम्पन्न कराया गया। संचालन समाज के मंत्री आर्य रितेश राठौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।


Post a Comment

0 Comments