दानवीरों ने संपन्न कराया निर्धन कन्या का विवाह उपहार में दे दिया गृहस्थी का पूरा सामान। राधे परिवार सेवा समिति प्रतिवर्ष शिवरात्रि पर करती है शिव विवाह


सीहोर। दानवीरों ने निर्धन कन्या का विवाह संपन्न कराया। काशी विश्वनाथ मंदिर हनुमान फाटक कस्बा में कार्यक्रम हुआ। भागवत भूषण पंडित रविशंकर तिवारी की प्रेरणा से दानवीरों ने 1 घंटे में ही कन्या को उपहार में देने के लिए गृहस्थी का पूरा सामान जुटा लिया। शिवरात्रि महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। राधे परिवार सेवा समिति सीहोर के द्वारा पांचवीं बार निर्धन कन्या का विवाह कार्यक्रम आयोजित किया।

भागवत भूषण पंडित रवि शंकर तिवारी के सानिध्य में शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के रूप में ही कस्बा सीहोर निवासी जमुना प्रसाद कुशवाहा की पुत्री वधू स्वाति और ग्राम चोटीपुरा तहसील बेरसिया जिला भोपाल निवासी कांता प्रसाद कुशवाहा के पुत्र सुनील का विवाह शिव के रूप में ही संपन्न कराया गया।

भागवत भूषण पंडित रविशंकर तिवारी ने बताया कि राधे परिवार सेवा समिति काशी विश्वनाथ मंदिर कस्बा के द्वारा बीते 5 वर्षों से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निर्धन जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह कराया जाता है शहर के दानदाता प्रतिवर्ष खुले हाथों से कन्यादान करते हैं। इस वर्ष भी कन्या को उपहार स्वरूप डबल बेड कूलर फ्रिज पंखा टीवी वाशिंग मशीन, पायल, बिछुड़ी, टीका बर्तन सहित अन्य सामग्री दाताओं के द्वारा प्रदान की गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर वधू पक्ष के रिश्तेदार दानदाता और श्रद्धालुजन सम्मिलित रहे।


Post a Comment

0 Comments