मंडी क्षेत्र में किया जाएगा 15 करोड़ से सीवेज-2.0 कार्य पूर्ण नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कराया भूमि पूजन, कहा गुणवत्ता के साथ होना चाहिए कार्य


सीहोर। शहर के बढियाखेड़ी के पश्चात अब मंडी क्षेत्र में भी करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सीवेज कार्य का भूमि पूजन का शीघ्र गणेश किया। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने मंडी में सीवेज कार्य का भूमि पूजन क्षेत्रवासी से कराते हुए कहाकि कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए। इसके अलावा जहां पर काम पूरा हो चुका है उस मिट्टी को तुरंत हटाया जाए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पार्षद विशाल राठौर, दिलीप राठौर, मुकेश मेवाड़ा, सपना मालवीय, नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शास्ता, राजेश मांझी, कमलेश राठौर, लोकेन्द्र वर्मा, राहुल राय आदि शामिल थे।

गौरतलब है कि शहर के बढ़ियाखेड़ी में सीवेज कार्य का भूमि पूजन किया गया था, इसके तत्काल बाद से तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण एजेंसी के द्वारा क्षेत्र में 28 किलोमीटर की सीवेज लाइन डाली जानी है। नए साल की शुरूआत में शहर के एक बड़े हिस्से में सीवेज का कार्य किया जाएगा। इसमें करीब 26 करोड़ रुपए की लागत से करी वार्ड क्रमांक 1, 2 और तीन में कार्य का भूमि पूजन किया गया है। तेजी रफ्तार से सीवेज कार्य पूर्ण किया जाएगा। बारिश से पहले सीवेज और जहां पर सीवेज का कार्य पूर्ण होने के बाद करोड़ों रुपए की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सीवेज का कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बढ़ियाखेड़ी में अनेक सड़कों का निर्माण कार्य नहीं होने से क्षेत्रवासियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन आगामी दिनों में इन क्षेत्रों का विकास कार्य पूर्ण किया जाएगा साथ ही सीवेज का कार्य मंडी में भी तेजी से किया जाएगा।

बढ़ियाखेड़ी में सीवेज के बाद सड़क का होगा निर्माण

 नपाध्यक्ष श्री राठौर ने संबंधित निर्माण एजेंसी को जरूरी निर्देश दिए। उनसे कहा गया कि जहां पर काम पूरा हो चुका है उस मिट्टी को तुरंत हटाया जाए। साथ ही समतली कार्य पर भी ध्यान दिया जाए। संबंधित कंपनी के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के जिन क्षेत्रों में खुदाई कार्य व पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा, उन मार्गों, गलियों में तुरंत मिट्टी से समतल कर उसे यातायात के लिए सुचारु बनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि यह एक महत्वकांक्षी योजना है। सीहोर को सुंदर व स्वच्छ बनाए रखने व पेय जल की सुचारु व्यवस्था के लिए यह जरूरी है। सीवेज खुदाई व पाइप लाइन बिछाने का काम कार्य पूरा करने के लिए कंपनी को निर्देशित किया है। इस काम की मानीटरिंग पार्षद करें। सीवेज कार्य के पश्चात सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा। बढ़ियाखेड़ी सहित वार्ड के अंतर्गत आने वाले अनेक मार्ग सीवेज कार्य नहीं होने के कारण लंबित है उनको पूर्ण किया जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments