सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर वीआईटी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में खेली जा रही स्पोटर्स मीट 2026 के अंतर्गत एक तरफा फाइनल में वीआईटी बी ने वीआईटी ए को 20 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं मंगलवार को दो सेमीफाइल मैच खेले गए थे। इसमें पहला सेमीफाइनल मैच वीआईटी ए ने नौ विकेट से बीयू को हराया था और दूसरा सेमीफाइनल मैच वीआईटी बी ने एनआरआई वारियर्स भोपाल को 32 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया।
कोडिनेटर अतिक उररहमान ने बताया कि फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीआईटी बी ने 12 ओवर के इस मैच में आठ विकेट खोकर 110 रन बनाए थे। इसमें शुभम ने 23 रन, भाविन पटेल ने 24 गेंद पर 41 रन, आदित्य शर्मा ने 10 रन बनाए थे। वहीं ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रज्जवल ने दो विकेट, ऋषि ने एक और इशान राय ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए डीम 10.4 ओवर में दस विकेट खोकर 90 रन पर ढेर हो गई। इसमें आयुष ने 19 रन, आतिक उररहमान-गजेन्द्र ठाकुर ने 10-10 रन, प्रज्जवल झा ने 19 रन और इशान राय ने 11 रन बनाए थे। इधर बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव ने पांच विकेट, आदित्य शर्मा ने 3 विकेट, भाविन-आयुष ने एक-एक विकेट हासिल किया।
पहला सेमीफाइनल में बीयू ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 102 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीआईटी ए ने एक विकेट खोकर यह मैच नौ विकेट से जीता। इसमें आयुष ने 27 रन, ज्योर्तिमय ने 38 रन और मिलन वर्मा ने 35 रन बनाए थे। दूसरा सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीआईटी बी ने 10 ओवर में चार विकेट पर 128 रन बनाए थे। वहीं एनआरआई वारियर्स भोपाल की टीम सात विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी। वीआईटी की ओर से गौरव ने 26 गेंद पर 66 रन की विस्फोटेक पारी खेली, इसके अलावा शुभम ने 30 रन बनाए थे।
खेल अधिकारी डॉ. प्रशांत तिवारी, डारेक्टर आफ स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. अनंत कांत शुक्ला और कन्वेनर डॉ. पुष्पदंत जैन, कोडिनेटर अतिक उररहमान, ज्योर्तिमय, मिलन, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, वीरु वर्मा, मनोज दीक्षित मामा, नागेश व्यास, मदन कुशवाहा, अतुल त्रिवेदी, अजय आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

0 Comments