सीहोर, 11 फरवरी, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधनी एवं रेहटी क्षेत्र अंतर्गत खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन करते हुए 01 पोकलेन एवं 01 गिट्टी डस्ट की ट्रैक्टर ट्राली जब्त की गई है। जिसे रेहटी थाने की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी प्रकार टीम द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते हुए 04 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर इछावर थाने की अभिरक्षा में रखा गया है । जिला खनिज अधिकारी श्री धर्मेंद्र चौहान बताया कि सभी वाहनों पर खनिज नियमों एवं प्रावधानों के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments