भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ ऋण मुक्तेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा समारोह उज्जैन से मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से ज्योत लेकर शाहपुर कौड़िया श्रद्धालु


सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम शाहपुर कौड़िया में भव्य कलश यात्रा के साथ पंच दिवसीय एक कुण्डीय शिव शक्ति यज्ञ एवं ऋणमुक्तेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का श्रीगणेश किया गया।

मंदिर के पुजारी पंडित धर्मेन्द्र व्यास ने बताया कि बुधवार से पांच दिवसीय महोत्सव आरंभ हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा उज्जैन पहुंचकर प्राचीन ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर ज्योत लेकर ग्राम पहुंचे। उन्होंने बताया कि महाकाल की नगरी उज्जैन में 84 महादेव मंदिरों का बड़ा महत्व है। श्रावण माह में महाकाल के दर्शन करने आने वाले भक्त 84 महादेव के दर्शन कर पुण्य प्राप्त करते हैं। इन 84 महादेव मंदिरों में एक श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव का मंदिर है, मान्यता है कि यहां होने वाली पीली पूजा करने से कई जन्मों के ऋण से मुक्ति मिल जाती है। अगर कोई धन का कर्ज नहीं चुका पा रहा हो या किसी की ज्योतिषियों ने जन्म कुंडली में पितृ ऋण या देवताओं का ऋण बताया हो, ऐसे में भगवान ऋणमुक्तेश्वर उन्हें सभी ऋणों से मुक्ति दिलाते हैं। हमारे क्षेत्र में भी उज्जैन की तर्ज पर ऋणमुक्तेश्वर महादेव की स्थापना की गई है। पांच दिवस तक यज्ञाचार्य पंडित राहुल पाठक के मार्गदर्शन में यज्ञ क्रिया का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को हवनारंभ किया जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments