सीहेार। छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की जयंती पर नेशनल मीडिया फाउंडेशन ने पीएम एक्सिलेंस चंदशेखर आजाद कॉलेज में गुरूवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। अतिथियों ने छत्रपति वीर शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संतजनों विशिष्ठजनों का शॉल स्मृति चिंह भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष विजय जोशी के द्वारा की गई। कार्यक्रम में नेशनल मीडिया फाउंडेशन जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर ने स्वागत भाषण दिया। नेशनल मीडिया फाउंडेशन जिला सचिव पवन विश्चकर्मा ने कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया। संगीतिका महाविद्यालय के विद्याथियों के द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।
सम्मान समारोह का शुभारंभ महामंडलेश्वर जगतगुरू अजय पुरोहित, संत उद्धवदास महाराज,आचार्य हर्षित शास्त्री,भागवत भूषण पंडित रविशंकर तिवारी,पंडित शेलेश तिवारी पंडित राजेश शर्मा और चंदशेखर आजाद कॉलेज प्राचार्य डॉ. शीलचंद गुप्ता,भाजपा जिलामंत्री प्रीति सोनी नेशनल मीडिया फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष शेलेश पटेल ने छत्रपति वीर शिवाजी महाराज ने किया। अतिथियों का पुष्प मालाऐं पहनाकर नेशनल मीडिया फाउंडेशन जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर आष्टा ब्लाक अध्यक्ष संतोष गुणवान, जावर ब्लाक अध्यक्ष रायसिंह मालवीय के द्वारा किया गया। अतिथियों के द्वारा शॉल स्मृति चिंह भेंटकर पत्रकार विनीत दुबे, पत्रकार अनिल सक्सेना,डॉ आशुतोष दिक्षित, डॉ गगन नामदेव का सम्मान किया गया।
महामंडलेश्वर जगतगुरू अजय पुरोहित ने कहा कि शिवाजी ने हमें माला के साथ भाला रखने के लिए प्रेरित किया है गोरिला योद्धा शिवाजी की ही देन है। वह कम संख्या में सैनिकों के होने पर भी दुश्मनों पर बड़ा आघात करते थे। शिवाजी की चतुराई को आज भी याद किया जाता है। संभाजी महाराज ने भी अपने पिता के स्वराज अभियान को आगे बढ़ाया था। देश को शिवाजी जैसे युवाओं की आवश्यकता है। आचार्य हर्षित शास्त्री ने कहा कि छत्रपति वीर शिवाजी महाराज ने स्वराज स्थापित किया था स्वराज का भव उनमें था स्वराज के लिए उन्होने अपने प्राण न्योछवर कर सनातन धर्म के लिए युद्धा लड़ा था। पंडित रविशंकर तिवारी ने कहा कि शिवाजी एक महान योद्धा और रणनीतिकार थे जिन्होंने 1674 में रायगढ़ में मराठा साम्राज्य की स्थापना की वह एक न्यायप्रिय दूरदर्शी शासक और भारतीय नौ सेना को जनक माने जाते है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्यं डॉ. शीलचंद गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय प्रांगण में इस तरह के आयोजन होना महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और उनके सामाजिक जीवन को कल्याणकारी बनाएंगे। शिवाजी महाराज के पराक्रम से शिक्षा लेने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन पवन विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। आभार रायसिंह मालवीय ने व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पत्रकर के जी बैरागी,अखिलेश गुप्ता,भंवरलाल पाटिल,सक्षम पालीवाल, नरेंद्र खंगराले, विजेंद्र राणा, आशीष गुप्ता, ए आर शेख मुंशी, ओमप्रकाश मुकाती, रामबाबू वर्मा, नीलू चौहान, निकिता बुंदेला,अलका कुशवाहा, ज्योति मालवीय,सरोज राजपूत, भारती पाल,रितिक नागर,सुनील विश्वकर्मा, आशीष मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपास्थित रहे।

0 Comments