सीहोर, 19 फरवरी 2026 जिला प्रशासन द्वारा शासकीय महिला आईटीआई सीहोर में युवा संगम (रोज़गार, स्वरोज़गार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) का आयोजन किया गया । मेले में जिले की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित युवाओं का साक्षात्कार लिया गया तथा योग्यता के अनुसार चयन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, स्वरोज़गार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराना रहा। रोजगार मेले में कुल 218 युवक/युवतियों ने पंजीयन कराया, जिनका विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार किया गया। प्रारंभिक रूप से 14 कंपनियों द्वारा कुल 161 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया ।
रोजगार मेले में पुष्कर एग्रोटेक लिमिटेड भोपाल के द्वारा 10, श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड सीहोर 15, इंटीग्रेटेड पर्सनल सर्विस लिमिटेड अहमदाबाद 7, एमआरएफ लिमिटेड दहेज (गुजरात) 10, चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड वडोदरा 14, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड भोपाल 12, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन लिमिटेड सीहोर 6, एसबीआई लाइफ सीहोर 6, एन आई आई टी भोपाल, एचडीएफसी एक्सिस बैंक 6, स्वर्ण फर्टिलाइजर एवं केमिकल प्राइवेट लिमिटेड पीलूखेड़ी 9, एचडीएफसी लाइफ 28, ट्राइडेंट ग्रुप बुधनी 11, वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी 9 एवं फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकैडमी 18 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया । स्वरोजगार विभाग द्वारा युवा संगम कार्यक्रम में मंच पर 8 ग्रामीण/शहरी लाभान्वित हितग्राहियों को ऋण के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया । कार्यक्रम के अंत में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सीहोर के प्रबंधक श्री संदीप उइके द्वारा आभार व्यक्त किया गया। रोजगार मेले में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री अनुराग वर्मा, प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी सीहोर श्री स्वप्निल श्रीवास्तव, प्राचार्य शासकीय अंबेडकर महिला आई.आई.टी. सीहोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
0 Comments